रामायण (The Hindu Epic Ramayana) की तर्ज पर बनी 5 बॉलीवुड फिल्म्स जिन्होंने मचाया तहलका , नहीं लगने दी किसीको भनक

5 Movies Inspired By The RAMAYANA

रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पिछले महीने काफी चर्चा में रही थी. दर्शकों ने बॉलीवुड में रामायण पर आधारित या रामायण से प्रेरित कहानियों पर आधारित कई फिल्में देखी हैं, लेकिन इससे पहले किसी भी फिल्म को इतना विरोध नहीं झेलना पड़ा था। लोगों को आदिपुरुष के हल्के-फुल्के डायलॉग्स और किरदारों का हल्का-फुल्का प्रस्तुतीकरण पसंद नहीं आया। हम आपको ऐसी 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी कहानी रामायण से प्रेरित थी। ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया! Ramayana

रामायण: द लेजेंड्स ऑफ प्रिंस राम

रामायण पर वैसे तो बहुत सारी फिल्में बनाई जा चुकी हैं! परन्तु साल 1993 में बनी यह एनिमेटेड फिल्म आज भी लोगों के दिल पर राज करती है! इस फिल्म की कहानी रामायण पर ही आधारित है और लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार भी दिया है! Ramayana

आरआरआर (RRR)

एसएस राजामौली निर्मित फिल्म 2022 में जैसे ही रिलीज़ हुई , बॉक्स ऑफिस के कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती चली गयी! फिल्म में आलिया भट्ट ने सीता किरदार निभाया है , जो देखने में ही रामायण की माता सीता से प्रेरित लगता है! वहीं रामचरण ने राम किरदार निभाया है! फिल्म के एक गाने ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया है! फिल्म में रामचरण की वेश-भूषा एक जगह बिलकुल प्रभु राम के जैसी है , जिसमें वो तीर चलाते दिखाए गए हैं! Ramayana

बाहुबली- द कनक्लूजन

एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2019 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था! बाहुबली के सुपरहिट होने के बाद लोग इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद बाहुबली का अगला पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन भी रिलीज हुआ। इस भाग की कहानी भी रामायण से प्रेरित थी। फिल्म में महेंद्र बाहुबली को राजा राम की तरह अपना घर छोड़कर जंगलों में जाना पड़ता है। इस फिल्म की कहानी भी रामायण से प्रेरित थी! Ramayana

Delhi-6

साल 2009 में आई डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर नजर आये थे! फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक एनआरआई की भूमिका निभाई थी। जो यहां अपनी बीमार दादी को देखने आता है और मंदिर-मस्जिद विवाद में उलझ जाता है! फिल्म में रामलीला का चित्रण बेहतरीन था, इस स्मार्ट स्क्रीन राइटिंग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं!

हम साथ साथ हैं

साल 1999 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं! आज भी सबसे बेहतरीन पारिवारिक फिल्मों में गिनी जाती है! इस फिल्म को आज भी टीवी पर खूब देखा जाता है! इस फिल्म की कहानी भी रामायण से इंस्पायर्ड थी! फिल्म में कैकयी जैसे भी कुछ किरदारों को बखूबी दिखाया गया था! फिल्म में रामायण की तरह लालच के चलते परिवार के टूटने का दंश साफ तौर पर दिखाया जाता है!

DELHI -6, RRR, HUM SAATH SAATH HAI, BAHUBALI-2, RAMAYAN LEGENDS OF PRINCE RAMA : THESE 5 MOVIES INSPIRED BY “THE HINDU EPIC RAMAYANA”

Leave a Comment

x