SUV Cars: Citroen की यह कार आ रही है जबरदस्त फीचर्स के साथ, Ertiga को पछाड़ करेगी मार्केट पर राज..

SUV Cars: आज के समय में लोग 7 सीटर गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। दरअसल इसमें आपको काफी स्पेस मिलता है। जिससे अब आप अपना काफी सारा सामान आसानी से रख सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें अपने पूरे परिवार के साथ आसानी से घूम सकते हैं। इसलिए बड़े परिवार वाले लोगों के लिए 7 सीटर गाड़ियां काफी फायदेमंद होती हैं। इसी क्रम में आपको बता दें कि Citroen भी जल्द ही बाजार में उतरने वाली है। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। आइए अब आपको मारुति सुजुकी अर्टिगा के बारे में विस्तार से बताते हैं..

SUV Cars: Citroen New 7 Seater’s Features

आपको बता दें कि इस गाड़ी को हाल ही में टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया था। जिसमें पता चला है कि इसके पहिए अब 17 इंच की जगह 16 इंच के होंगे। इसमें आपको अच्छा खासा केबिन स्पेस भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी में आपको प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, ग्लास एरिया, लॉन्ग रियर ओवरहैंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

SUV Cars: Citroen New 7 Seater’s Power

आपको बता दें कि इसमें काफी दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.2L, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन C3 हैचबैक में भी दिया गया है। इसमें आपको 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें आपको स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Citroen New 7 Seater MPV

आपको बता दें कि लॉन्च के बाद सिट्रोएन की नई 7-सीटर एमपीवी का मुकाबला रेनॉल्ट ट्राइबर से होगा। इस कार का नाम C3 Aircross भी रखा जा सकता है। इसका लुक Citroen C3 से कुछ अलग होगा। इस कार में आपको बंपर, फॉग लैंप असेंबली और फ्रंट ग्रिल समेत कई अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

WhatsApp GroupJoin
HomeJoin
SUV Cars: Citroen New 7 Seater
x