Spiritual Facts: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शुक्रवार के दिन करें ये 3 काम, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, कभी नहीं होगी धन की कमी..

Spiritual Facts: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शुक्रवार के दिन करें ये 3 काम, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, कभी नहीं होगी धन की कमी..

Spiritual Facts: कई बार जिंदगी में कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिलती है। बहुत से लोग लाख कोशिशों के बावजूद भी सुखी और शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाते हैं। ऐसे में उन्हें पूजा-पाठ करने की सलाह दी जाती है, ताकि उनका मन शांत हो सके। व्रत और पूजा करने से लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिलता है और उनकी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू धर्मग्रंथों में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। देवी लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है।

शुक्रवार के दिन व्रत और पूजा करने से लोगों को आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस दिन पूजा करने का विशेष महत्व है। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कुछ चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे इनका जीवन खुशहाल हो सकता हैं। आज हम ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानेंगे कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

Spiritual Facts: यह उपाय करने से होंगी मां लक्ष्मी प्रसन्न

  • पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और ऐसा करके आप धन की देवी को प्रसन्न कर सकते हैं। मान्यता है कि मोगरे का इत्र चढ़ाने से लोगों को करियर में तरक्की मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है साथ ही धन-धान्य की कमी नहीं होती है!
  • शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करते समय उन्हें गुलाब का इत्र या कावड़ का इत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से लोगों को मानसिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, धन की देवी को चंदन का इत्र चढ़ाने से लोगों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर में रोजाना इत्र रखने से काम-धंधे में बढ़ोतरी होती है।
  • ज्योतिषाचार्य के अनुसार, विवाहित लोगों को शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है। इतना ही नहीं शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। Spiritual Facts
x