Itel it5330 : ये कंपनी लाई अपना धांसू फीचर्स वाला फोन कीमत 1500 से भी कम पढ़े पूरी खबर

Itel it5330 : गैजेट मार्केट में कंपनियां आए दिन अपने नए-नए फोन मार्किट में लॉन्च करती रहती है। आज के समय में हर किसी के पास फोन देखने को मिल जाता है। इसी वजह से कंपनियों में होड़ लगी रहती है। अपने नए-नए फीचर के साथ फोन को लॉन्च करने की। हाल ही में एक कंपनी ने सबसे सस्ता फोन मार्केट में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 1500 रुपय से भी कम बताई जा रही है। इस कंपनी का दावा है कि उनके इस इतने कम कीमत वाले फोन में आपको 1900 mAh की बैटरी मिलने वाली है। जो 32 घंटे का टॉकटाइम और 12 दोनों का बैकअप देने में सक्षम है।

अगर आसान भाषा में बताये तो इस फोन को एक बार चार्ज कर लेते हैं। तो लंबे समय तक आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। यह कंपनी हमेशा से बहुत ही अफॉर्डेबल मोबाइल फोन बेचने के लिए मशहूर है। हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं Itel कंपनी है। Itel हमेशा से बहुत ही किफायती मोबाइल फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करती आ रही है। हाल ही में इस कंपनी ने अपना एक नया फोन Itelit 5330 भारत में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 1500 से भी कम बताई जा रही है। यह फोन कई भाषाओं के ऑप्शन के साथ आपको मिलेगा।

इसमें आप FM रेडियो जैसी खूबी भी देखने को मिलेगी। अगर बात करें इस फोन के डिजाइन और फीचर्स की तो कंपनी ने इसे बेहद ही आकर्षक और लुभावना बनाया है। वह ग्राहकों के लिए इस फोन को लेना बहुत आसान और एंजॉयबल होने वाला है। कंपनी हमेशा से भारत के उसे वर्ग के लिए सोचती आई है जो स्मार्टफोन अफोर्ड नहीं कर सकते। इसलिए यह इतना कम कीमत का फोन होने के बावजूद इसमें आपको बेहद दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। यह फोन हर किसी के लिए बजट फ्रेंडली होने वाला है। Itel कंपनी का यह फोन उन लोगों के लिए खास तौर पर तोहफा है जो अभी फोन नहीं रख पा रहे हैं। इस फोन को लीडिंग ई-कॉमर्स के अलावा नजदीकी रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

Itel it 5330 स्पेसिफिकेशंस

बात करें इस फोन के डिस्प्ले की तो इसमें आपको 2.8 इंच की कलर डिस्प्ले मिलेगी। कंपनी इस फोन को लेकर दावा कर रही है कि इस फोन की बैटरी 1900 mAh की होने वाली है। जिससे आपको 32 घंटे तक इसे दोबारा से चार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है. साथ में बात करें इस फोन के एसडी कार्ड की तो इसमें आपको 32GB का एसडी कार्ड मिलने वाला है। इसमें आप अपना ढेर सारा मल्टीमीडिया से जुड़े हुए कंटेंट स्टोर करके एंजॉय कर सकते हैं।

Itel it5330 नौ भाषा को करता है सपोर्ट

Itel ने अपने इस डिवाइस को भारतीय लोगों की सहूलियत के अनुसार से बनाया है। इसमें अंग्रेजी भाषा ही नहीं बल्कि देश की जो मुख्य भाषा के ऑप्शन के साथ लांच किया है। इसमें आपको हिंदी ,तेलुगू ,तमिल ,पंजाबी ,गुजराती ,कन्नड़ ,बंगाली , मलयालम और भी कई भाषाएं इस फोन में आपको देखने को मिलेगी कहते हैं। बात करने का मजा तो अपनी भाषा में ही आता है तो इसीलिए इस फोन को आप अपनी भाषा के अनुसार मॉडिफाई कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपको कभी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपनी भाषा में हम अक्सर सरलता और कंफर्टेबल महसूस करते हैं।

Itel it5330 की कीमत

अब बात करते हैं इस छोटे से धमाकेदार फोन के कीमत की तो इतने सारे फीचर्स और खूबियां जानने के बाद आप भी इसकी कीमत जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे। तो चलो बता देते हैं कंपनी ने भारत में अपने इस धांसू फोन को बहुत ही कम कीमत 1499 में लॉन्च किया है। इतनी कम कीमत होने की वजह से इस फोन को वह वर्ग भी इस्तेमाल कर सकता है। जिनके पास अभी तक फोन नहीं है।

भारत में ऐसी कई वर्ग कई परिवार हैं जो स्मार्टफोन को नहीं उसे कर पाते हैं क्योंकि उनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है। इसके चलते यह कंपनी हमेशा भारत के उन वर्ग के बारे में सोचती है जो स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। स्मार्टफोन से जुड़ी हुई कई सारी फीचर्स आपको इस फोन में देखने को मिल जाएंगे। जिससे आप अपना काम और भी आसानी से और आनंदपूर्वक कर पाएंगे।

x