Car Sales : टाटा मोटर्स की यह दो कारें बिक रही है सबसे ज्यादा ,कीमत जान रह जाओगे हैरान

Car Sales : भारत में ऑटोमोटर उद्योग लगातार विकसित हो रहा है। बाजार में चार पहिया वाहन की मांग काफी बढ़ती जा रही है। कंपनी भी एक से बढ़कर एक अपनी नई कार मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा टाटा की इन दो कारों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है। आज हम आपको इन्हीं दो कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये दोनों कार पिछले साल लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा गाड़ी रही है।

भारतीय बाजार में टाटा की इन कारों ने लोकप्रियता हासिल की है। इन कारों ने 3.8 से 4 मीटर के बीच की एसयूवी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर रही है। पिछले साल दिसंबर 2023 तक 4 मीटर कॉन्पैक्ट एसयूवी की बिक्री के आंकड़े ग्राहकों के पसंद को दर्शाते हैं। आज हम आपको मार्केट में ग्राहकों द्वारा पसंद की जाने वाली सबसे ज्यादा कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं सबसे पहले कौन सी है वह कार

Car Sales टाटा नेक्सन और पंच रही बिक्री में सबसे आगे

भारत में टाटा मोटर को काफी पसंद किया जाता है। जिसमें टाटा की टाटा नेक्सन ने सबसे ज्यादा 15,284 यूनिट बिक्री के साथ सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े सामने आए हैं। आपको बता दे कि इस गाड़ी के 15,284 यूनिट्स के साथ बिकने वाली यह सबसे ज्यादा कार नंबर वन पर रही है। जिसमें 26.81 पूर्ण बहुत बढोतरी देखी गई है। दूसरे टाटा मोटर्स की ही एक और पेशकश पंच ने बिक्री में अपना दूसरा स्थान हासिल किया है। इस गाड़ी के कुल 13787 यूनिट्स बिक़े हैं।

मारुति ब्रेजा रही तीसरी स्थान पर

टाटा की कार के बाद मारुति की ब्रेजा ने भी 12,884 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें साल की 14.68 की बढ़त दराज की दर्ज की जा रही है। मारुति ब्रेजा कार लगातार बढ़त बनाने में कामयाब हो रही है।

इसके बाद चौथे नंबर पर हुंडई की वेन्यू ने कमाल कर दिखाया है। इसके कुल 10383 यूनिट बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। कंपनी की नई हुंडई एक्सटर ने दिसंबर 2023 में 7516 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया।

जहां कुछ कारो की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वही इन कुछ कारों की बिक्री में भारी गिरावट भी आई है। मारुति फ्रोंक्स,निसान मैग्नाइट और मारुति जिम्नी,और केवल 10 यूनिट्स की बिक्री के साथ किआ सोनेट kia sonet भारी गिरावट दर्ज की गई।

x