12th Fail Movie : ’12वीं फेल’ ने लहराए सफलता के झंडे, हुई ऑस्कर की दौड़ में शामिल..

12th Fail Movie: ’12th Fail’ hoisted the flag of success, joined the Oscar race

12th Fail Movie: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है! सलमान खान की स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 के आगे 12वीं फेल ने हार नहीं मानी और शानदार कलेक्शन से सभी को चौंका दिया। इस बीच 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो कर ही रही है लेकिन सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गयी है! आइये जानते हैं विस्तार से..

12th Fail Total Box Office Collection: डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने पिछले एक महीने से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है!

इतना ही नहीं, मेगा सुपरस्टार सलमान खान की स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 की रिलीज के बावजूद ’12वीं फेल’ ने हार नहीं मानी और अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा! इस बीच ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का जादुई आंकड़ा पार कर सफलता हासिल कर ली है!

12th Fail Total Box Office Collection

27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ अभी भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है! इस फिल्म को देखने के लिए लोग हर दिन सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, जिससे इसकी कमाई भी बढ़ती जा रही है। अपनी शानदार कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है!

इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ’12वीं फेल’ के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी शेयर की है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की कमाई के आंकड़े जोड़कर विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है!

 

मात्र 600 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म के लिए कलेक्शन के ये आंकड़े काफी अहम माने जा रहे हैं! इसके साथ ही ’12वीं फेल’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 50.68 करोड़ रुपये हो गया है, जिसके चलते यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई है!

Leave a Comment

x