Rabbit R1:मार्केट में इस छोटे से डिवाइस ने कर दी स्मार्टफोन की छुट्टी एक ही दिन में बिके 10,000 यूनिट जाने की कीमत

Rabbit R1 : वर्तमान समय में जहां हर कोई स्मार्टफोन को अपने हाथों में लिए हुए नजर आता है। आज के समय में कोई एक दिन भी अपने फ़ोन के बिना नहीं रह सकता है। हर एक की जरूरत बन चुका स्मार्टफोन की छुट्टी करने वाले इस छोटे से डिवाइस की बिक्री एक दिन में ही लगभग 10 हजार से ज्यादा हो चुकी है। हाल ही में लास विगास में CES कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में बड़-बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप कंपनियां अपने शानदार प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च कर रही है।

इसी इवेंट के दौरान यह छोटू सा डिवाइस जिसका नाम Rabbit R1 स्टार्टअप कंपनी ने लांच किया है। इतनी शानदार फीचर्स के साथ और हैंडेड होने की वजह से यह डिवाइस धड़ाधड़ बिक रहा है। हाल ही में इस स्टार्टअप कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की गई है। आज हम आपको रैबिट प्रोडक्ट के विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

कैसे करता है Rabbit R1 डिवाइस काम

सबसे पहले आपके दिमाग में यही बात आ रही होगी कि आखिर यह डिवाइस है क्या और यह कैसे काम करता है। तो बता दे कि इस डिवाइस के काम करने की क्षमता के आगे एप्पल सिरी ,गूगल असिस्टेंट जैसे कॉन्सेप्ट भी कम लगते हैं। इस डिवाइस के साथ आप अपना हर काम जैसे गाना बजाना ,किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेजना या ऑनलाइन शॉपिंग करने का काम भी कर सकते हैं। इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग-अलग ऐप इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस छोटू से डिवाइस को सिर्फ रिक्वेस्ट करने की जरूरत है। और उसके बाद यह सारे काम खुद ब खुद ही कर देता है।

Rabbit R1 डिवाइस में ली फोन की जगह

एक फोन में जिस तरह के एप्प आपको डाउनलोड करने पड़ते हैं अलग-अलग काम की आवश्यकता के लिए वैसा आपको इस डिवाइस के साथ बिल्कुल भी नहीं करना पड़ेगा। जिसकी वजह से यह कहा जा रहा है कि इस Rabbit R1 डिवाइस ने स्मार्टफोन को रिप्लेस करने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में इस कंपनी के सीईओ ने भी इस बात का खुलासा किया है कि आने वाले समय में यह छोटू सा डिवाइस स्मार्टफोन को रिप्लेस बिल्कुल तरह से मार्केट में कर देगा। अपनी शानदार खूबियां और फीचर्स के साथ यह छोटू रैबिट डिवाइस मार्केट में काफी धूम मचा रहा है।

Rabbit R1 की कीमत

अब बात करते हैं इस डिवाइस की कीमत के बारे में इतनी सारी खूबियां और इसके फीचर्स जानने के बाद आप भी यह जानना चाहेंगे कि आखिर इस छोटू से डिवाइस की कीमत क्या है ? लांच होने के तुरंत बाद ही कंपनी का यह प्रोडक्ट मार्केट में लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जिसकी वजह से कंपनी के 10,000 यूनिट 1 दिन में ही बेचे जा चुके हैं। स्मार्टफोन से जुड़े हुए हर काम को यह डिवाइस बखूबी से निभा लेता है।

जिससे कहा जा सकता है कि यह आने वाले समय में स्मार्टफोन का विकल्प हो सकता है। अब बताते हैं इसकी कीमत के बारे में मार्केट में इस डिवाइस को 199 डॉलर की कीमत के साथ लांच किया गया है। इस कीमत में इस डिवाइस को आसानी से अपना बना सकते हैं। वहीं अगर बात की जाए भारतीय कीमत की तो इस डिवाइस को अपना बनाने के लिए आपको लगभग 16,500 देने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कंपनी यह प्रोडक्ट भारत में इसी कीमत पर लॉन्च करेगी ऐसी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

इस डिवाइस में आपको 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज स्पेस मिलने वाला है। साथ ही इसमें कैमरा दिया गया है जिसकी वजह से आप वीडियो रिकॉर्ड से लेकर शानदार एचडी तस्वीर भी खींच सकते हैं। इस डिवाइस में आपको एक स्क्रॉल बटन मिलेगा जो आपको एप्स के साथ इंटरेक्ट करने में मदद करने वाला है। बात की जाए फोन इस डिवाइस के कनेक्टिविटी की तो इसमें एक सिम स्लॉट दिया गया है। 2.8 टच स्क्रीन के साथ आपको इस डिवाइस में 2.3Ghz मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मिलेगा।

x