पाकिस्तानी बुलेट : पाकिस्तान की बुलेट देख लोगों ने की तौबा तौबा आपसे खरीदने को कहेंगे तो बोलेंगे कितनी है बेकार बुलेट

पाकिस्तानी बुलेट : बुलेट जितनी भारत में पसंद की जाती है। उतने ही दीवाने पाकिस्तान में भी पाए जाते हैं। बुलेट आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल है। लेकिन भारत और पाकिस्तान की बुलेट में काफी बड़ा अंतर है। भारत में बिकने वाली बुलेट पाकिस्तान में बिकने वाली बुलेट से 5 गुना ज्यादा पावरफुल है। यह आर्टिकल पढ़ने के बाद पाकिस्तानी बुलेट खरीदने के लिए आप भी तौबा तौबा करेंगे।

भारत में बुलेट इतनी लोकप्रिय है कि जब भी घर के बाहर से बुलेट निकलती है। तो उसकी आवाज से ही लोग पहचान जाते हैं कि कौन सी बाइक गुजर रही है। वहीं अगर बात करें पाकिस्तान में मिल रही बुलेट की तो इसकी आवाज भारतीय बुलेट के बराबर तो है ही नहीं। अगर आप इसको देख भी लेंगे तो आप खरीदने की कभी नहीं सोचेंगे। आज हम आपको पाकिस्तानी बुलेट के बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में आप यह जान पाएंगे कि पाकिस्तान बुलेट बाइक भारत के किन बाइक्स के डिजाइन को कॉपी कर कर बनाई गई है।

इसके बावजूद भी पाकिस्तानी बुलेट भारतीय रॉयल एनफील्ड बाइक के सामने बिल्कुल भी टिकने वाली नहीं है। इस आर्टिकल के जरिए पाकिस्तानी बुलेट के हर एक पहलू के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें आपको इस बुलेट की कीमत से लेकर इंजन और फीचर्स सब की पूरी जानकारी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं पाकिस्तानी बुलेट की विशेषताएं क्या-क्या है ?

पाकिस्तानी बुलेट की कीमत

भारत में बुलेट बाइक की सबसे ज्यादा सेल रॉयल एनफील्ड कंपनी करती है। इस कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 है। जिसकी कीमत 2.10 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं अगर बात करें पाकिस्तानी बुलेट की तो इसे प्रिंस नाम की कंपनी सेल करती है। जिसकी कीमत 75000 पाकिस्तानी रुपए हैं। भारतीय रुपए के सामने पाकिस्तान 75000 केवल 24000 होते हैं। इतने कम रुपए में तो भारत में बुलेट की एसेसरीज ही आती हैं। जितने में पाकिस्तान अपनी बुलेट सेल कर रहा है।

पाकिस्तानी बुलेट ने की भारत की इन बाइक्स की कॉपी

भारत में हीरो और बजाज कंपनी सबसे पुरानी मोटर बाइक कंपनी है। इन्हीं दोनों कंपनी की मोटरबाइक का डिजाइन पाकिस्तान ने चुरा कर अपनी बुलेट को डिजाइन किया है। बात करें पाकिस्तान बुलेट का फ्रंट साइड का डिजाइन तो यह हीरो मोटोकॉर्प की सीडी 100 से मिलता जुलता है। जबकि इसका रियर साइड बजाज की बाइक से मेल खाता है। बात करें पाकिस्तान बुलेट की तो आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं ,कि पाकिस्तान बुलेट में इस्तेमाल हो रहा इंजन 70CC का दिया हुआ है। जबकि भारत की बुलेट में 350CCका इंजन दिया हुआ है। इन अंतर को देखते हुए क्या आप बोलेंगे ? भारत की बुलेट और पाकिस्तान बुलेट में से कौन सी बेहतर है।

x