Mahindra ने Thar, Scorpio और XUV700 की कीमतों में किया बड़ा बदलाव , जानिए क्या होंगे नए दाम

Mahindra कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस कदम के पीछे कंपनी के द्वारा कई कारण बताए जा रहे हैं। जैसे की बढ़ती वस्तुओं की लागत ,तकनीकी सुधार ,स्वच्छता में नवीनता। महिंद्रा कंपनी अपने उपभोक्ताओं को उन्नतम अनुभव प्रदान करने के लिए अपने कीमतों में बढ़ावा करने वाली है।

कंपनी अपनी उत्पादन लाइन में सुधारने रूपरेखा को और मजबूत बनाने और अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन वाहनों के साथ नवीनता प्रदान करने की क्षमता प्राप्त कर सकती है। इस बात की सूचना कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ही सामने आई है। वेबसाइट में सबसे ज्यादा कीमत की बढ़ोतरी XUV700SUV पर लागू की गई है। इसी तरह से कंपनी ने अपनी दूसरी कारों की कीमतों में काफी इजाफा किया है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं चलिए जानते हैं विस्तार से

सबसे ज्यादा दाम बढ़े XUV700SUV कार के

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी ने फोर व्हीलर मार्केट में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी है। कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कि वह अपनी कुछ कारों के कीमतें बढ़ने जा रही है। इसमें सबसे पहले XUV700एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कीमतों में इजाफा कंपनी ने अपनी इसी कार में किया है।

7 सीटर इस कार में लगभग 57,000 रुपय की भारी वृद्धि की है। कंपनी के इस मॉडल में डीजल वेरिएंट जो मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में उपलब्ध है। उन कारों की कीमत में भी 53,000 रुपय तक का इजाफा किया गया है। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह रही की नवीनतम अपडेट में एसयूवी के आठ वेरिएंट की कीमत में भी कमी देखी गई है।

पेट्रोल की चार वेरिएंट कीमतों में 15000 तक की गिरावट आई है। वही ऑटोमेटिक गियर बॉक्स और 5 सीट के साथ लॉन्च की गई डीजल वेरिएंट पर 21000 तक की गिरावट देखी गई है। बात करें XUV700 की कीमत की तो अब इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 13 लाख 99 हजार रुपए होगी। जो इसकी सबसे ज्यादा टॉप वैरियंट के लिए आपको 26 लाख 99 हजार रुपए तक कीमत अदा करनी पड़ेगी।

Scorpio-N and Scorpio Classic

बात करें स्कॉर्पियो एंड स्कॉर्पियो क्लासिक मॉडल की तो इसकी कीमत में भी कंपनी की तरफ से ₹40,000 रुपय तक की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ z8 L6 सीटर पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। डीजल वेरिएंट कर की कीमत में लगभग 24,000 रुपए की कीमत ज्यादा अदा करनी होगी। वही स्कॉर्पियो और एसयूवी अब 13.60 लाख की शुरुआती कीमत से शुरू होकर अपने टॉप वैरियंट 24 लाख तक में मिलेगी।

Mahindra थार की नई कीमत

महिंद्रा कंपनी की सबसे ज्यादा थार कार की सभी वेरिएंट की कीमतें कंपनी द्वारा बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा डीजल वेरिएंट पर 35000 तक की कीमत बढ़ा दी गई है। ऑटोमेटिक गियर बॉक्स वाले टॉप एंड पेट्रोल वेरिएंट की कीमत भी 34000 तक बढ़ गई है। इसी के साथ थार एसयूवी की कीमत शुरुआती कीमत 11 लाख से शुरू होकर 17 लाख रुपए तक होगी।

x