IPL 2024 के कप्तानों की आई लिस्ट, इन 10 खिलाड़ियों को सौपी गई जिम्मेदारी…

वर्ल्ड कप 2023 के रोमांस के बाद अब आईपीएल 2024 की बारी है. 2024 की शुरुआत के मार्च महीने में ही आईपीएल शुरू हो सकता है और इसी को लेकर क्रिकेट फैंस में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है हालांकि आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर तक होनी है और इस बार कई टीमों ने अपने कप्तान भी बदल दिए हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के कप्तान कौन-कौन से हो सकते हैं और इस सीजन में एक नया कप्तान किस टीम को मिल रहा है.

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी आईपीएल 2023 में डेविड वार्नर के हाथ में थी लेकिन आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथ में होगी।

केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी आईपीएल 2023 में केएल राहुल ने ही की थी जबकि इस साल भी केएल राहुल ही अपनी टीम के कप्तान बने रहेंगे और आईपीएल 2024 के कप्तानी केएल राहुल करते हुए दिखाई देंगे।

शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

आईपीएल 2023 की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तानी शिखर धवन के हाथों में थी जबकि आईपीएल 2024 में भी शिखर धवन ही पंजाब किंग्स की कप्तानी को संभालते हुए दिखाई देने वाले हैं क्योंकि शिखर धवन को आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम में रिटेन किया गया है.

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाईट राइडर्स)

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की कप्तानी नितीश राणा ने की थी हालांकि इस आईपीएल में श्रेयस अय्यर चोट के चलते खेल नहीं पाए थे लेकिन आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की कमान सौपी जाएगी।

एडेन मार्करम (सनराइजर्स हैदराबाद)

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में भी एडेन मार्कराम ने टीम की कप्तानी की थी। वहीं एडेन मार्कराम को हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया है और उन्हें फिर से अपना कप्तान चुना है.

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं, मुंबई उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर रही है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है.

शुबमन गिल (गुजरात टाइटंस)

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। जिससे गुजरात टाइटंस को नया कप्तान मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमान गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया जा सकता है.

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. क्योंकि, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के लिए संजू सैमसन को कप्तान बरकरार रखा है.

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे. क्योंकि, 26 नवंबर को सीएसके ने धोनी को रिटेन कर लिया है और धोनी आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 5 बार चैंपियन बन चुकी है.

फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)

वहीं आईपीएल 2024 में फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. आरसीबी ने आईपीएल 2024 के लिए डु प्लेसिस को रिटेन किया है और एक बार फिर फाफ डु प्लेसिस कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे.

Leave a Comment

x