Hero ने लॉन्च की 3 मिनट में थ्री व्हीलर बनने वाली ये Multipurpose इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने फीचर

Hero ने टू व्हीलर मार्केट में अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक से धमाल मचा दिया है। दरअसल हाल ही में हीरो ने जो इलेक्ट्रिक बाइक को मार्केट में लॉन्च की है। वह मात्र 3 मिनट में दो पहिया स्कूटर से तीन पहिया वाहन बनने की क्षमता रखती है।Hero कंपनी का दावा है कि इस मॉडल का इस्तेमाल करके ग्राहक अपनी कमाई के तरीके में बदलाव के साथ अपने रोजमर्रा कामों को और भी आसानी से कर पाएंगे।

हाल ही में Hero कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो पर लाखों कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं। इस आर्टिकल में आपको आगे यह वीडियो भी देखने को मिलेगा।

लेकिन आप भी यह जानना चाहेंगे कि इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या फीचर और इसकी कीमत क्या होगी ? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इस 3 मिनट में तीन पहिया बनने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी हुई हर एक जानकारी देने वाले हैं। इसके लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।

Hero SURGE S32 में होंगे चार वेरिएंट लॉन्च

इस वीडियो में कंपनी ने जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि आपको इस स्कूटर के अंदर पहले से थ्री व्हीलर मौजूद मिलने वाले हैं। कंपनी के द्वारा लॉन्च की गई इस मॉडल में पहले दो लोगों के बैठने का इंतजाम था।

मगर इसमें कुछ बदलाव करके इस थ्री व्हीलर में तीन लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसलिए यह टू व्हीलर अब कार्गो थ्री व्हीलर में बादल गई है। आपको इस मॉडल में एडाप्टिव कंट्रोल और सैफ ऑप्शन की सुविधा भी देखने को मिलेगी।

दमदार होगी कार्गो थ्री व्हीलर

Hero कंपनी का दावा है कि उनकी यह शानदार गाड़ी एक बार में 500 किलो तक का वजन ढो सकती है। इस व्हीकल की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से होगी। रिपोर्ट के अनुसार इस मॉडल में आपको 11 kwh की बैटरी देखने को मिलने वाली है।

कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर काफी उत्साह में है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस टू व्हीलर कम 3 व्हीलर की चर्चा मार्केट में बेहद ही जोरों शोरों से हो रही है। हालांकि इस गाड़ी की कीमत के बारे में कंपनी के द्वारा से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

x