Fraud Loan Apps: Rest of World ने रिपोर्ट में किया दावा गूगल ऐप पर मिले कई फर्जी लोन एप्स ,जाने पूरा मामला

Fraud Loan Apps : गूगल प्ले स्टोर एक विश्वास योग्य स्थान है। जहां आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन और गेम डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी लोन एप्स भी मौजूद है। यह ऐप्स लोगों की आर्थिक तंगी की मजबूरी का फायदा उठाते हुए। आसानी से लोगों को लोन देने के बाद अवैध तरीके से वसूली करते हैं।

कुछ समय पहले ही गूगल ने दावा किया था कि वह जल्दी इस तरह की एप्स के लिए सख्त गाइड लाइंस तैयार करेगा। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि ऐसे एप्लीकेशन भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। जो उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी में डालते हैं। उनसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है आज हम आपको इसी से जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए देने जा रहे हैं। जिससे आने वाले समय में आप इस तरह के धोखाधड़ी से बच सके।

क्या है ये फर्जी लोन एप्स

यह लोन एप्स बड़ी आसानी से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को टारगेट बनाते हैं। ज्यादा से ज्यादा ब्याज वसूलने के तरीके बखूबी जानते हैं। सबसे पहले यह लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा कर उनसे लोन लेने पर हाँ करवा लेते हैं।

जाने कैसे हो जाते हैं लोग इनके शिकार

जब भी आपसे लोन से जुड़ी कोई भी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। उसी समय यह शिकारी आपका फोन के गैलरी कैमरा और कांटेक्ट लिस्ट का एक्सेस भी करवा लेते हैं। लोन पास होने के बाद कुछ समय बाद ही धमकियां देना शुरू कर देते हैं। जैसे की आपके कमरे से आपकी तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बनाना और फिर उन तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना। इस दौरान आपका डाटा किसी थर्ड पार्टी आपके साथ भी साझा किया जाता है।

मेक्सिको समेत कई देशों में यह ऐप है एक्टिव

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आई है कि मेक्सिको से गूगल प्ले स्टोर पर 15 शिकारी एप्प गूगल प्ले स्टोर से मिले हैं। मामले की जांच पड़ताल के बाद इन एप्स के जरिए यह जानकारी सामने आई है। कि सीधा-सीधा से पहले गैलरी और कांटेक्ट का एक्सेस मांगा गया। इसके बाद यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Fraud Loan Apps पर गूगल ने दी सफाई

लगातार इस तरह के फर्जी लोन एप्स के सामने आने के बाद गूगल ने अपने यूजर्स के लिए इन फर्जी एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने की बात की है। हम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सुरक्षित प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां तक की बोला गया है कि इन सभी मामलों में कड़ी से कड़ी जांच की जाएगी। महत्वपूर्ण है कि उपयोग करता गूगल प्ले स्टोर की आधिकारिक एप्लीकेशन और डेवलपर के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्हें ही अपने डेटा को एक्सेस करने का अधिकार होना चाहिए।

x