अब कोई नहीं पहन पायेगा MS Dhoni की No.7 Jersey, BCCI ने लिया फैसला …

BCCI Retire MS Dhoni No. 7 Jersey: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय दमदार मुकाबला देखे जा रहे हैं. लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है. दरअसल मिल रही जानकारी के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब भारतीय क्रिकेट टीम की दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नंबर 7 जर्सी को बीसीसीआई ने रिटायर (BCCI Retire No. 7 Jersey) करने का फैसला लिया है. BCCI के द्वारा यह फैसला महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल के बाद लिया गया है.

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की जर्सी को भी किया था रिटायर

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी से पहले बीसीसीआई ने क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को भी रिटायर किया था. वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस फैसले के बाद 7 नंबर की जर्सी को किसी भी अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं किया जाएगा।

BCCI Retire MS Dhoni No. 7 Jersey
BCCI Retire MS Dhoni No. 7 Jersey

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के सम्मान में BCCI ने लिया यह फैसला

बीसीसीआई के द्वारा यह फैसला भारतीय दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है वही एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने खेल में उनके योगदान को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी की शर्ट को रिटायर करने का फैसला लिया है ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी अब किसी भी अन्य भारतीय क्रिकेटर के द्वारा नहीं पहनी जाएगी और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर हो चुका है.

x