पाकिस्तान का दामाद बनेगा हिंदुस्तान का ये मशहूर रैपर!, इस एक्ट्रेस संग उड़ी अफेयर की खबर

मृणाल के बाद अब बादशाह का नाम पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा है!

पिछले कुछ दिनों से बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं! हाल ही में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग जोड़ा गया! डेटिंग की अफवाह उड़ी, तो मृणाल ने क्लियर कर दिया कि उड़ती अफवाहों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है!

मृणाल के बाद अब बादशाह का नाम पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा है! असल में हानिया ने इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं! इन तस्वीरों में बादशाह और हानिया को मस्ती करते देखा जा रहा है!

कैप्शन शेयर करते हुए हानिया लिखती हैं कि बच्चे शॉपिंग पर गए थे! बादशाह और हानिया दुबई में साथ में शॉपिंग पर गए थे! हानिया की पोस्ट देखने के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं! फैंस भी इन्हें साथ देखने के लिए बेकरार हैं! हालांकि, अब तक रिलेशनशिप पर हानिया या बादशाह की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है!

x